Raipur News : (Newsxpress) | समाज सेवा के क्षेत्र में जमीनी स्तर में सक्रिय सामाजिक संस्था कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर झुग्गी-बस्ती एवं गरीब वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा नशा मुक्ति अभियान, जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण, बच्चों को कॉपी-किताब वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आज कोटा, रायपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से समाज के देवी कुछ भी पिछड़े गरीब लोगों की आवाज को बुलंद करने वाले और समाजसेवी, सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें कर्मप्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता भगवानू नायक ने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। हमें मानव जीवन में समाज के लिए कुछ न कुछ अवश्य करना चाहिए। समाज को सकारात्मक दिशा देना ही जीवन की सार्थकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक एवं सराहनीय हैं, जो निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कर्म प्रथम चैरिटेबल के अध्यक्ष डॉ बद्री प्रसाद गुप्ता,अशोक कुमार , सविता गुप्ता, पुष्पा निषाद, अवधेश शुक्ला, अविनाश अग्रवाल, सिमरन अग्रवाल, उपस्थित रहे।










