BREAKING

छत्तीसगढ़

क्रिसमस रैली में धर्मपत्नी ऋचा जोगी के साथ शामिल हुए अमित जोगी_Newsxpress

CG NEWS : रायपुर | छत्तीसगढ़ ईसाई समुदाय का पावन पर्व क्रिसमस के पूर्व समाज ने क्रिसमस रैली निकाली जिसमें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष जोगी धर्मपत्नी ऋचा जोगी के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर अमित जोगी ने सभी को सद्भाव व प्रेम के संदेश को बढ़ाने का आह्वान किया

अमित जोगी ने आज रायपुर में आयोजित भव्य क्रिसमस रैली में हिस्सा लेने पर हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पत्नी ऋचा जोगी के साथ सभी नागरिकों को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

जोगी ने कहा कि पूरे वातावरण में व्याप्त उत्साह, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा ने सभी के मन को आनंदित कर दिया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि विभिन्न धर्मों व समुदायों के आध्यात्मिक नेताओं ने खुले दिल व अत्यंत सौहार्द के साथ इस कार्यक्रम का स्वागत किया। यह छत्तीसगढ़ की साझी संस्कृति और साम्प्रदायिक एकता का एक सुंदर उदाहरण है।

जोगी ने कामना व्यक्त की कि प्रेम, आनंद और सद्भाव का यह क्रिसमस संदेश रायपुर से प्रारंभ होकर पूरे छत्तीसगढ़, देश और विश्व में फैले। उन्होंने कहा कि यही समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने और मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

जोगी ने राज्य व देश के सभी लोगों के उज्ज्वल और खुशहाल भविष्य की कामना के साथ अपना संदेश समाप्त किया।

Related Posts