जांजगीर। छत्तीगढ़ के शिवरीनारायण पुलिस ने इंस्टाग्राम में महिला का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। बता दे की पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 308(2), 79 आईटी एक्ट 67 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी शनिदेव पंकज, पामगढ़ के ढाबाडीह का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की महिला ने बताया था कि, उसकी अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला के अश्लील वीडियो को इंस्टाग्राम में अपलोड करने वाले आरोपी शनिदेव पंकज को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।










