रायपुर: 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। वही छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं।
धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है।
वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।
यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।
भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।
बोदरी नगर पालिका से आप की नीलम विजय वर्मा की जीत हुई है।