“दिशा” संस्था ने एक और प्रेरणादायक पहल करते हुए सेक्टर-3,भिलाई स्थित मानसिक रूप से विक्षिप्त, बेघर एवं बेसहारा लोगों की सेवा में अपने हाथ बढ़ाए।इन तिरस्कृत और उपेक्षित लोगों की देखभाल कर रही संस्था “फील परमार्थ फाउंडेशन” में दिशा की टीम ने पहुँचकर उन लोगों के दैनिक उपयोग के लिए विभिन्न साइज के डायपर, साफ सफाई के लिए फिनाइल, फल एवं दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की।इस पुण्य कार्य में दिशा संस्था की ओर से जी एस संधू, राजेश धारकर, रामानुजन राजू, जवाहर, सुजीत चक्रवर्ती, भास्कर देवनाथ,बापी दास, उत्तम डे देबाशीष मजूमदार, अंजन रायचौधरी, कल्याण राय, प्रमोद खरालकर, मोहन गिरी सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।इस अवसर पर दिशा संस्था के शांतनु दासगुप्ता ने “फील परमार्थ फाउंडेशन” के संस्थापक, 31 वर्षीय इंजीनियर अमित राज का परिचय देते हुए कहा कि:
*“जहाँ समाज मुंह मोड़ लेता है, वहाँ अमित राज जैसे युवा पिछले 7 वर्षों में गंदगी, दुर्गंध और उपेक्षा में जी रहे 150 मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को सहारा दिया हैं। अभी उनका फाउंडेशन 86 लोगों को सेवा दे रहा हैं। इनके जीवन में रोशनी लाने का जो प्रयास है, वह मानवता की सच्ची मिसाल है।” दासगुप्त ने दिशा संस्था के सामाजिक चेतना जागृत करने के विभिन्न कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर दानदाताओं एवं पथप्रदर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से टीम दिशा के साथियों के परिवार जनों में श्रीमती रीता दास, श्रीमती भवानी, श्रीमती झरना, तथा सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय, दुर्ग के श्रीमती अर्चना सारंगी एवं उनके छात्रों ने भी इस नेक काम मे श्रमदान किया।दिशा संस्था के डॉ. सुरेश शर्मा ने भी आश्वस्त किया कि संस्था भविष्य में भी इस तरह की सेवाओं को और अधिक विस्तार देने की दिशा में काम करेगी। ऐसे कार्यों से ही समाज में सच्चा बदलाव आता है। समाज के युवा पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती हैं।










