छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय रायपुर में आज भूतपूर्व छात्राओं का मिलन समारोह उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा गिरोलकर, पूर्व प्राध्यापक तथा आञ्जनेय विश्वविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. संध्या वर्मा, पूर्व प्राध्यापक डॉ. मनीषा महापात्रा तथा शासकीय महाविद्यालय आरंग की प्राचार्य डॉ अभया जोगलेकर उपस्थित रहीं। समारोह में सन 2000 से 2024 तक की लगभग अस्सी भूतपूर्व छात्राएं शामिल हुईं।

प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल ने कहा कि भूतपूर्व छात्राएं संस्थान की असली धरोहर हैं और उनका योगदान तथा उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह आयोजन केवल पुनर्मिलन का अवसर नहीं बल्कि साझेदारी और भविष्य की संभावनाओं को सशक्त बनाने का माध्यम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विभिन्न स्टॉल रहे जिनमें वर्तमान और भूतपूर्व छात्राओं द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों और मिलेट्स आधारित व्यंजन, हैंडलूम व हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की गई, जिसने छात्राओं की रचनात्मकता और उद्यमिता को प्रोत्साहन दिया। समारोह में भूतपूर्व छात्राओं ने महाविद्यालय से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं और संस्थान की प्रगति पर गर्व व्यक्त किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डॉ स्वप्निल कर्महे ,नम्रता गुप्ता , विभाषा मिश्रा ने गायन किया तथा रिया ने नृत्य प्रस्तुत किया । भूतपूर्व छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जया तिवारी ,डॉ अनुभा झा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ रेखा दीवान ,डॉ अलका वर्मा तथा डॉ ज्योति मिश्रा ने किया । मंच संचालन डॉ कल्पना मिश्रा ने किया । धन्यवाद ज्ञापन डॉ रेखा दीवान ने दिया । इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी भूतपूर्व भूतपूर्व छात्राएं जो वर्तमान में महाविद्यालय में कार्यरत है उपस्थिति रही। डॉक्टर रिचा शर्मा डॉ प्रीति कंसारा डॉ अनीता दीक्षित ,डॉक्टर रिचा टिकरिहा ,डॉ मिनी अलेक्स ,डॉ रितु मारवाह ,डॉ कविता ठाकुर ,डॉ प्रीति जायसवाल आदि उपस्थित रहे ।










