BREAKING

छत्तीसगढ़

मुर्दे की जगह प्लास्टिक पुतला ऐसा खुला राज लोग रह गए दंग – दो गिरफ्तार, दो फरार_Newsxpress

Desk News : गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गंगा घाट पर गुरुवार को एक अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां चार युवक एक प्लास्टिक के पुतले को शव बताकर उसका अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। शक होने पर स्थानीय लोगों और नगरपालिका कर्मचारियों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी विशाल ने बताया कि चार युवक हरियाणा नंबर की i 20 कार से पहुंचे थे। उनके पास कफन में लपेटा हुआ एक शव जैसा पैक था। वे बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाज के सीधा उसे जलाने की तैयारी कर रहे थे। यह देखकर लोगों को शक हुआ।

जब कफन हटाया गया तो सभी हैरान रह गएअंदर शव नहीं, बल्कि प्लास्टिक का पुतला था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और कार भी बरामद हुई।
पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी बड़ी धोखाधड़ी या साजिश से जुड़ा हो सकता है—जैसे किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमा राशि हड़पने की कोशिश,या किसी अपराधी को मृत बताकर बचाने की योजना।

गढ़ कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि दो युवकों से पूछताछ चल रही है और फरार दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। घटना के बाद ब्रजघाट क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही हैं।

Related Posts