CG News : रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने केन्द्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट बताते हुए बजट को सर्वस्पर्षी बताया। उन्होंने कहा कि आम बजट भारत की विकास गति को और अधिक उंचाई देने वाला है, जिसमें विकसित भारत के लक्ष्य को केन्द्रित करते हुए सभी सेक्टर का समावेष किया गया है। 5 लाख आबादी वाले शहरों को विकास के लिए 12 लाख करोड़ रूपये की ऐतिहासिक सौगात दी गई है, जिससे देषभर के इन शहरों को तेजी से विकास होगा। युवा, किसान, महिलाओं सहित गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल टूरिज्म, षिक्षा, कृषि व स्मार्ट खेती, नई बुलेट ट्रेन रूट, रेल कोरिडोर, संस्कृति सहित रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया गया है। निष्चित ही आने वाले एक वर्ष में भारत विष्व स्तर पर अर्थव्यवस्था के नए आयाम गढ़ेगा।
5 लाख आबादी वाले शहरों को 12 लाख करोड़ की ऐतिहासिक सौगात आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर व सर्वस्पर्षी बजट – विधायक सुनील सोनी_Newsxpress
-ADS-










