BREAKING

छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में 16 दिसम्बर को निकलेगी गुरु घासीदास जी की भव्य शोभायात्रा…

रायपुर/ न्यू राजेंद्र नगर स्थित गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी भवन में हुई सतनामी समाज की बैठक में शोभायात्रा, जयंती व परिचय सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देकर प्रमुखजनों को जिम्मेदारी बांटी गईं।


प्रवक्ता चेतन चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि …


16 दिसंबर को अपरान्ह 03 बजे आमापारा प्लाजा से परंपरानुसार गुरु घासीदास जी की विशाल शोभायात्रा निकलेगी जिसमें आकर्षक झाकियां, पंथी नृत्य, लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति सहित अखाड़ा दलों का शौर्य प्रदर्शन आकर्षण के केंद्र होंगे। शोभायात्रा का इस बार 32 वां वर्ष है जिसमें सतनामी समाज के हजारों लोग सपरिवार शामिल होंगे। समापन स्थल नगर घड़ी (गुरु घासीदास चौक) के मुख्य मंच से सर्वश्रेष्ठ पांच झांकियो को सम्मानित किया जाएगा। अन्य झांकियों को भी सांत्वना सम्मान दी जाएगी।


गौरतलब है कि शोभायात्रा का शुभारंभ गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के संस्थापक/ अध्यक्ष रहे सतलोकी नरसिंह मंडल जी ने 16 दिसंबर 1994 को प्रारंभ किया था जिसका अनुशरण लगातार सतनामी समाज के लोग कर रहे है।18 दिसम्बर को जयंती महोत्सव, साहित्य संगोष्ठी सहित अलंकरण समारोह होगा जिसमें समाज के 11 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा

रायपुर में 04 जनवरी को “शहीद स्मारक भवन” में राष्ट्र स्तरीय विवाह योग्य हाईटेक सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा जिसमें भावी जीवन साथी पसंद करने देशभर से प्रतिभागी शामिल होंगे। जिसके लिए पंजीयन लगातार जारी है। बैठक में सभी कार्यक्रमों की सुचारु व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर आमंत्रण कार्ड व परिचय सम्मेलन पाम्पलेट ‌का वितरण किया गया है। समाज के लोगों ने बैठक के‌ दौरान उपस्थित रायपुर ग्रामीण के नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे को साल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया।

आज की बैठक में अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खण्डे, शकुन डहरिया, सुंदरलाल लहरे ,के.एल.रवि, सुंदरलाल जोगी, खेदु बंजारे, चेतन चंदेल, कपिल नारायण भारद्वाज, प्रकाश बांधे, आर.के. पाटले, सी.एल.रात्रे, मोहनलाल डहरिया,सुखनंदन बंजारे, छगनलाल सोनवानी,डी.दर्शन, कृपाराम चतुर्वेदी, लाला पुरैना, संतोष महिलांग, पं. अंजोरदास बंजारे, मानसिंह गिलहरे, आसाराम लहरे, नंदू मारकंडे, दयाराम जांगड़े, अरुण मंडल, रमेश चंदेल, मनीष कोसरिया, तुलाराम टंडन, महेश सोनवानी, गुलाब महिलांग, दिनेश जांगड़े, नरेंद्र कुर्रे, निलेश कुमार अनंत, भारत डहरिया, आर. एस. बंदे, महिलाओं में डॉ. कल्याण रवि, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, सुशीला सोनवानी, द्रौपदी जोशी, संगीता बालकिशोर, सुमन घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में समाजन उपस्थित थे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts