BREAKING

दिल्ली

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, ‘महिला समृद्धि योजना’ से हर महीने मिलेंगे 2500 रूपए


नई दिल्ली: दिल्ली में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट के तहत रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनमें सबसे प्रमुख महिला समृद्धि योजना है। इस योजना के लिए सरकार ने 5,110 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है, जिससे राजधानी की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।


हर महीने मिलेंगे ₹2500, सीधे खाते में ट्रांसफर


महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना और महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना की तर्ज पर लागू की जाएगी।


पात्रता तय करेगी विशेषज्ञ समिति


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि पात्र महिलाओं की पहचान के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई है। यह समिति आय, निवास और सामाजिक-आर्थिक स्थिति जैसे मानकों के आधार पर पात्रता तय करेगी। समिति की सिफारिशों के बाद सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करेगी, जहां महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस


फिलहाल योजना की पात्रता से जुड़े नियम पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि इस योजना का लाभ एक परिवार की एक महिला को ही मिलेगा। परिवार में मां, बहू और बेटी होने की स्थिति में किसे लाभ मिलेगा, इस पर अभी फैसला बाकी है।


संभावित पात्रता में बीपीएल या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं, सीमित पारिवारिक आय और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ न लेने जैसी शर्तें शामिल हो सकती हैं। सरकार की ओर से कहा गया है कि गाइडलाइंस जल्द जारी की जाएंगी, जिसके बाद योजना की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts