BREAKING

छत्तीसगढ़

वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल

भिलाई।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान “पेड़ लगाना है, जीवन बचाना है” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है।

इस अभियान की शुरुआत भिलाई-03 क्षेत्र से की जा रही है, जिसका उद्देश्य केवल पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखरेख, सुरक्षा और संवर्धन सुनिश्चित करना है। फाउंडेशन की संस्थापक और मिस इंडिया इंटरनेशनल 2022 स्नेहा गिरि ने इस अवसर पर कहा,

“हम केवल पेड़ नहीं लगा रहे, बल्कि उनके बड़े होने की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हम हर एक पौधे को अपने बच्चे की तरह देखभाल देंगे, ताकि वह एक मजबूत और छायादार वृक्ष बन सके।”

स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। इस वृक्षारोपण अभियान में 3 महीने की अवधि में हजारों पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों, युवाओं, विद्यालयों, स्वयंसेवकों और विभिन्न संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर पौधों की सुरक्षा के लिए गार्डिंग, पानी की व्यवस्था और निगरानी टीम भी गठित की गई है, जिससे लगाए गए पेड़ नष्ट न हों और पर्यावरण को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।

संस्था का आह्वान है कि हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बने और एक हरित, स्वस्थ और सुरक्षित भारत के निर्माण में योगदान दे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts