बलौदाबाजार हिंसा की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बलौदाबाजार एसपी और कलेक्ट्रेट कार्यालय में आग लगा दी थी। इस घटना में भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन्हें बीते वर्ष गिरफ्तार किया गया था। लगभग छह महीने की न्यायिक हिरासत के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की।
उन्हे अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वही उनकी रिहाई के बाद, भिलाई के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। विधायक यादव ने सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर सेक्टर 5 स्थित अपने निवास पहुंचे, जहां उनकी मां ने उनकी आरती उतारकर स्वागत किया जो एक भावुक क्षण था बरिहाई के बाद, विधायक यादव ने अपने समर्थकों और परिवार के साथ समय बिताया। उनकी मां ने आरती उतारकर उनका स्वागत किया, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जम कर थिरके और मिठाइयां बांटी। विधायक यादव ने अपने समर्थकों का धन्यवाद किया ।










