BREAKING

छत्तीसगढ़

पुलिस हाईवे पर चला रही जांच अभियान; काटा 6 लोगों पर 72 हजार का जुर्माना

रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस हाईवे पर विशेष जांच अभियान चला रही है। दरअसल लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। बीते दो दिनों में 6 चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ाए हैं। इसमें 1 चालक के पास लाइसेंस भी नहीं था। ऐसे में 6 चालकों समेत एक वाहन मालिक से 72 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वही शराब के नशे में वाहन चलाते पकडे़ जाने पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का रहने वाला निलेश कुमार केंवट से 12 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है।

इसके अलावा तमनार गोढ़ी निवासी टिकेश्वर चक्रवर्ती, Tikeshwar Chakraborty, गोरखा निवासी रूपेश पासवान, बारद नवधा निवासी जितेन्द्र कुमार​​​​​​, पत्थलगावं का रहने वाला दिलीप कुमार से 10-10 हजार रुपए जुर्माना लिया गया है। जिले के रायगढ़, घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़ रोड के अलावा एनएच पर भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। दिसंबर में ही करीब 35 सड़क हादसे हो चुके हैं और इसमें 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं।Many people have been injured.

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts