BREAKING

देश दुनियां

क्या आप भी ChatGPT से आंख बंद करके भरोसा रहे तो हो जाए सावधान, आपके घर भी पहुंच सकती है पुलिस

नई दिल्ली: क्या आप ChatGPT से आंख बंद करके भरोसा करते हैं तो हो जाये सावधान जी है हर छोटी-बड़ी परेशानी, बीमारी या रिलेशनशिप के लिए ChatGPT पर भरोसा करना आप पर भरी पद सकता है क्योकि फ्लोरिडा से आया यह मामला आपकी आंखें खोल देगा। यहां एक 25 साल के लड़के ने गुस्से में आकर ChatGPT से अपनी ही एक्स गर्लफ्रेंड के मर्डर और एक बेहद घिनौने क्राइम की प्लानिंग मांग ली। उसे लगा कि यह बात सिर्फ उसके और एआई (AI) के बीच रहेगी। लेकिन अगले ही पल उसके दरवाजे पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI और पुलिस खड़ी थी। एआई के इस सेफ्टी और अलर्ट सिस्टम ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

यह पूरा मामला इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि लोग एआई को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा एक्सपर्ट मान बैठे हैं। आज के समय में लोग सर्दी-जुकाम की दवा से लेकर डिप्रेशन और ब्रेकअप तक की सलाह चैटजीपीटी से ले रहे हैं। जबकि खुद OpenAI के बॉस सैम ऑल्टमैन कई बार कह चुके हैं कि चैटजीपीटी कोई क्वालिफाइड डॉक्टर, थेरेपिस्ट या रिलेशनशिप एक्सपर्ट नहीं है। सेहत या निजी जिंदगी से जुड़े किसी भी गंभीर मुद्दे पर हमेशा असली और ह्यूमन एक्सपर्ट्स की ही सलाह लेनी चाहिए।

आमतौर पर लोग ऑफिस का ईमेल लिखने या कोई जानकारी जुटाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फ्लोरिडा के इस शख्स का दिमाग एक भयानक क्राइम की तरफ चल रहा था। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक उसने ChatGPT से एक डिटेल्ड प्लान मांगा कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कैसे अपराध को अंजाम दे सकता है। लेकिन OpenAI का डिटेक्शन सिस्टम बहुत एडवांस है। जैसे ही सिस्टम ने इस ‘डिस्टर्बिंग मैसेज’ को डिटेक्ट किया उसने तुरंत इसकी रिपोर्ट अमेरिकी जांच एजेंसी FBI को कर दी। बिना वक्त बर्बाद किए पुलिस लड़के के घर पहुंच गई और उसे धर दबोचा।

चैट हिस्ट्री निकाली कई चौंकाने वाले खुलासे

जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की और चैट हिस्ट्री निकाली तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। दरअसल इस लड़के का 6 महीने पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। मार्च महीने से उसने इस एआई टूल का इस्तेमाल शुरू किया। शुरुआत में वह सिर्फ ब्रेकअप से उबरने और रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछता था। लेकिन धीरे-धीरे उसके सवाल खौफनाक होते गए और आखिर में वह मर्डर की प्लानिंग तक पहुंच गया। कंपनी ने लड़के के पिछले दो महीने के सारे चैट्स एफबीआई को सौंप दिए हैं जिसके आधार पर केस बन रहा है।

चैटजीपीटी और दूसरे एआई टूल्स आपके हर प्रॉम्प्ट (कमांड) का डेटा सेव करते हैं। अगर आपको लगता है कि आप इंटरनेट पर कुछ भी खौफनाक सर्च करके या अपराध का तरीका पूछकर बच जाएंगे तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल है। साइबर सिक्योरिटी और एआई सेफ्टी सिस्टम अब इतने तेज हो चुके हैं कि आपके एंटर दबाते ही सीधा पुलिस तक अलर्ट पहुंच सकता है।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts