BREAKING

खेल जगत

बिलासपुर बुल्स ने जीता सीसीपीएल फाइनल, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराया

नवा रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीसीपीएल के तीसरे संस्करण के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर बिलासपुर बुल्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से नयन चौरह ने 41 रन, संगीत सोनी ने 32 रन, आलोक साहू ने 25 रन और दीपक यादव ने 22 रन का योगदान दिया।

बिलासपुर बुल्स की ओर से गेंदबाजी में भरत गोंडवानी ने 3 विकेट झटके, जबकि वरुण सिंह भुई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलासपुर बुल्स ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। पवन परनाते और विकल्प तिवारी ने 39-39 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि आयुष पांडे ने 33 रन बनाए।

रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव और शुभम अग्रवाल ने 1-1 विकेट लिया।

बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए भरत गोंडवानी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts