BREAKING

छत्तीसगढ़मनोरंजन

आयुश पांडे के षानदार षतक तथा वरुण के 4 गेदों में लगातार 4 विकेट की बदौलत बिलासपुर बुल्स की रोमांचक जीत

Khel News | छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सी.सी.पी.एल.) के तृतीयसंस्करण का आयोजन 3 जून 2026 से 14 जून 2026 तक षहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराश्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।

आज दिनांक 4 जून 2026 कादूसरामैचबस्तर बायसंस तथा बिलासपुर बुल्स के मध्य खेला गया। बस्तर बायसंस ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय किया।

बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 227 रनों का विषाल स्कोर बनाया। बिलासपुर बुल्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज तथा कप्तान आयुश पांडे ने षानदार षतक जडते हुये 62 गेंदों में 13 चैकों तथा 11 छक्कों की मदद से 147 रनों की षानदार पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 68 नाबाद रनों का योगदान दिया। दोनो के मध्य तिसरे विकेट के लिये रिकार्ड 195 रनों की साझेदारी हुयी ।वही बस्तर बायसंस की ओर से सौरभ मजुमदार ने 3 विकेट प्राप्त किये।

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्तर बायसंस19.5 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। बस्तर बायसंस की ओर से राहुल प्रधान ने 74 रन तथा विजय यादव ने 46 रन बनाये। उनके अतिरिक्त षषांक चंद्राकर ने 35 रन तथा अनुज तिवारी ने 28 रन बनाये। बिलासपुर बुल्सकी ओर से वरुण सिंह भुई ने 5 विकेट प्राप्त किये। उन्होनें 4 गेंदों में लगातार 4 विकेट प्राप्त किये।

बिलासपुर बुल्स ने 22 रनों से मैच जीत लिया। वरुण सिंह भुई प्लेयर आॅफ द मैच रहे।

Related Posts