BREAKING

छत्तीसगढ़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Bemetara News : (Newsxpress) बेरला। नगर पंचायत बेरला के वार्ड क्रमांक 14 स्थित सामुदायिक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारें तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

उन्होंने अपने विस्तृत संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण पर आधारित होती है। आज का यह प्रशिक्षण शिविर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल को निखारने का एक सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटते हैं।

विधायक साहू ने कहा कि वर्तमान समय में समाज और देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है, ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्हें चाहिए कि वे जन-जन तक पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि एक सशक्त संगठन ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है, और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सक्रिय योगदान अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को सही दिशा, विचार और उद्देश्य मिलता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र को अपनाकर समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी जिला पंचायत सदस्य प्रीतम चंदेल मण्डल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल राज देशलहरे ,संजीव तिवारी ,रूपचंद धीवर जी,राजू साहू जगदीश कुर्रे जी,एन के तिवारी ,अमृत माहेश्वरी पुष्पा टंकेश साहू आशीष सोनी मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना रहा।

Related Posts