BREAKING

crime news

रायपुर पुलिस की आपराधिक तत्वों पर लगातार जारी है कार्यवाही

CG Crime News | अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, सक्रिय गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष अभियान चलाकर अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र से 2, थाना माना से 2, थाना खरोरा से 1, थाना तिल्दा नेवरा से 5 तथा पुलिस चौकी सिलयारी क्षेत्र से 8 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। इस प्रकार कुल 18 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया ।

इसके अतिरिक्त थाना विधानसभा पुलिस द्वारा आरोपी करन नौरंगे के विरुद्ध अवैध चाकू रखने के मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया तथा थाना खरोरा में दर्ज अपराध क्रमांक 124/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1) बीएनएस के प्रकरण में आरोपी रूपेश उर्फ रूपु गेंडरे, पिता भूपेंद्र गेंडरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भेजरीडीह, वार्ड क्रमांक 9, थाना खरोरा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल किया गया।

रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी एवं निरंतर कार्यवाही की जाती रहेगी।

Related Posts