BREAKING

छत्तीसगढ़

कलियुग में हरिनाम जप ही मोक्ष का सरल मार्ग

CGNEWS: जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कायतपाली में आयोजित अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र क्रमांक 21 अंकोरी के जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भोग-भंडारे में सहभागिता करते हुए ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सभापति सिन्हा ने कहा कि अष्टप्रहरी संकीर्तन हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। “हरे राम, हरे कृष्ण” महामंत्र का सामूहिक जाप मन और आत्मा को शांति प्रदान करता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ सेवा का भाव ही सच्चा धर्म है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास, पेयजल एवं सड़क संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। श्री सिन्हा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच सुश्री गीता यादव, उपसरपंच मोहरसाय डडसेना, सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, परदेसी यादव, महेंद्र प्रधान, परमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts