BREAKING

देश दुनियां

बंद कमरे में मिली इस हाल में MBBS की छात्रा; हालत देख सबके रोंगटे खड़े हो गए

भोपाल : मध्य प्रदेश की भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज सनसनीखेज मामला सामने आया है यहाँ एक एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोशनी ने महज 4 महीने पहले अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है कि रोशनी डे-स्कॉलर थी और कोहेफिजा में एक पीजी में रह रही थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब आज सुबह वह कॉलेज के लिए अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अनहोनी की आशंका हुई। रोशनी को कई बार आवाज देने और फोन कॉल करने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पीजी के गार्ड को सूचना दी गई। इसके बाद पहले कमरे और फिर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया, जहां रोशनी पड़ी मिली। रोशनी के पास एक खाली एसिड की बोतल भी पड़ी हुई थी, जिससे स्थिति और गंभीर लगने लगी। तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी गई।रोशनी को सुबह करीब 8:30 बजे हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोशनी ने अक्टूबर 2025 में गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। वह अलीराजपुर की रहने वाली थी। बीते सप्ताह ही घर से लौटकर आई थी। पुलिस जांच में साफ हो पायेगा कि रोशनी ने यह कदम क्यों उठाया। वही आगे की जांच जारी है

ऐसे खबरों के लिए बने रहे हमारे NEWS XPRESS चैंनल पर

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts