BREAKING

छत्तीसगढ़

Samagra Brahmin Parishad Chhattisgarh : आगामी 3 मई को “प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार” का आयोजन रायपुर में _Newsxpress

CG News : रायपुर | उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की नवीन निर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक आज पुरानी बस्ती स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई | संगठन के प्रदेश सचिव ‌पं.सजल तिवारी ने बैठक के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत संस्थाओं में नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष में पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है. समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026 से वर्ष 2029 तक के लिये प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ, इसके बाद नयी कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों सहित सभी सहयोगियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला तिवारी ने कहा कि हम सभी संगठन द्वारा सामाजिक स्वजनों के साथ संपर्क अभियान के अंतर्गत संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में सम मानसिकता के स्वजनों के घरों तक पहुँचकर उन्हें संगठन एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता पत्रक प्राप्त करेंगे. बैठक में उपस्थित सभी सहयोगियों ने संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है.

संगठन के संयुक्त सचिव द्वय पं.विवेक दुबे एवं पं.श्रीकांत तिवारी ने बताया कि समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ द्वारा विगत वर्षों की भांति फरवरी माह में होने वाला “प्रदेश स्तरीय सामूहिक उपनयन संस्कार” का आयोजन इस वर्ष 3 मई 2026 को रायपुर के श्री महामाया देवी मंदिर सत्संग भवन में होगा. इस आयोजन के लिये 21 फरवरी से पंजीयन कराया जा सकेगा.

इस अवसर पर कालिंदी उपाध्याय, स्वाति मिश्रा, अमिता तिवारी, संध्या उपाध्याय, खुशबू शर्मा, कीर्तिका तिवारी, पं.विवेक कुमार तिवारी, पं.उमाकांत तिवारी, पं.चक्रेश तिवारी, पं.अभयंकर शुक्ला एवं डा.भावेश शुक्ला “पराशर” सहित संगठन के जिला एवं प्रदेश प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Related Posts