BREAKING

छत्तीसगढ़

सरकार सभी निकाय एवं पंचायत क्षेत्रों में पेयजल की जांच करवाये,ताकि इंदौर की तरह घटना यहां न हो _Newsxpress

CG News : रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा इंदौर में दूषित पानी के कारण दर्जन भर से अधिक लोगो की मौत हो गई है सेकड़ो लोग जलजनित गम्भीर बीमारी से ग्रषित है।ये बेहद चिंता का विषय है।प्रदेश में इस प्रकार की घटना न हो सरकार यह सुनिश्चित करे के सभी निकाय एवं पंचायत क्षेत्रो में आम लोगो के द्वारा पीने के लिए जो पानी उपयोग किया जा रहा है।वह दूषित नही है स्वच्छ है स्वास्थ के लिए हानिकार नही है।इसके लिए सरकार को सभी निकायों एवं पंचायतों को निर्देश जारी कर घर घर पहुँच रहे है पेयलज की जांच करवानी चाहिये।निकाय क्षेत्रो में नदी,बांध एवं अन्य जल स्त्रोत से पानी सप्लाई हो रहा है पंचायत क्षेत्रो में कुंआ नलकूप व अन्य स्त्रोत से पानी पहुँचाया जा रहा है।लगातार गन्दा पानी एवं दूषित पानी की शिकायत प्रदेश में मिल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में खनन कार्य होने के कारण खनन क्षेत्र के नागरिक लाल पानी, बदबुदार मटमैला पानी कुंआ बोरवेल से निकलने की शिकायत कर रहे है निकाय क्षेत्रो में नदी में नाले का पानी बिना रिसाइकल किये डालने की शिकायत हो रही है फेक्ट्री की भी वेस्टेजवाटर को रिसाइकिल किये बिना सीधा नदी में बहा दिया जा रहा है जिसके कारण जलीय जीव जंतु मारे जा रहे है किसानों की फसल खराब हो रही है नदियों का पानी दूषित उसी पानी को पीने लोग मजबूर है बीमार हो रहे है।दूषित पानी प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी जिन विभागो पर है वो आंखे मूंदे बैठा है।जलस्त्रोत को साफ करने कोई उपाय नही किया जा रहा है जो आने वाले कल में गम्भीर बीमारी को न्योता है ऐसे में सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिये।घर घर पेयलज की जांच की जानी चाहिए।

Related Posts