BREAKING

छत्तीसगढ़

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

जगदलपुर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बूथ लेबल आफिसर्स द्वारा आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी सहित कलेक्टर हरिस एस और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को शासकीय आवास में जाकर गणना पत्रक प्रदान किया। साथ ही उक्त तीनों उच्चाधिकारियों से गणना पत्रक प्रतिपूरित करने के उपरांत आवश्यक दस्तावेज के साथ संकलित कर गणना पत्रक प्राप्त किया गया। इस दौरान उक्त तीनों उच्चाधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना पत्रक प्रतिपूरित कर संबंधित बूथ लेबल आफिसर्स के पास जमा करने का आग्रह मतदाताओं से किया गया।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Related Posts