छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर है. यहां बस्तर से निकलकर नक्सली राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं. यहां के डीडी नगर इलाके में कई दिनों से छिपकर रह रहे दो नक्सलियों को राज्य की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी SIA ने गिरफ्तार कर लिया है. राजधानी से दो नक्सलियों की गिरफ्तारी होने के बाद हड़कंप मच गया है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार नक्सल पति-पत्नी का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम(28 ) और कमला कुरसम (27 ) है। मूल रूप से बीजापुर के रहने वाले हैं। इनको चंगोराभाठा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि दोनों माओवादी संगठन में एक्टिव रूप से जुड़े हुए थे। पुलिस टीम आरोपित पुरुष नक्सली से पूछताछ कर रही है। इन अर्बन नक्सलियों ने इलाज के नाम पर घर किराये पर लिया था। कमला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रमेश कुरसम अफसरों के घर गार्ड-ड्राइवर रह चुका बता दे की पुलिस को मिले अहम दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानरमेश पुलिस रिमांड पर, पत्नी न्यायिक रिमांड में जेल पुलिस खंगाल रही है शहरी नेटवर्क की पूरी कड़ी









