रायपुर, छत्तीसगढ़ ; यादव ठेठवार समाज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 28 जून, 2025 को रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
यह बैठक वृंदावन भवन, पुस्तक चौक, सिविल लाइन, आकाशवाणी के पास, रायपुर में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें यादव ठेठवार समाज के स्वजातीय जन, महासभा के पदाधिकारी गण, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, तथा राज पार, जिला, नगर एवं ब्लॉक इकाइयों के समस्त पदाधिकारी सादर आमंत्रित हैं।
बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
1)भगवान कृष्ण जी की अष्टधातु मूर्ति निर्माण हेतु समिति का गठन: प्रदेश मुख्यालय राजिम में भगवान श्री कृष्ण जी की अष्टधातु मूर्ति के निर्माण की दिशा में एक समिति के गठन पर चर्चा की जाएगी।
2)सामाजिक समरसता मध्यप्रदेश यात्रा की समीक्षा: हाल ही में संपन्न हुई मध्यप्रदेश सामाजिक समरसता यात्रा की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और प्राप्त अनुभवों पर विचार-विमर्श होगा।
3) आगामी ओडिशा सामाजिक समरसता यात्रा की रूपरेखा: भविष्य में आयोजित होने वाली ओडिशा सामाजिक समरसता यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।
4) प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन: समाज के युवाओं को एकजुट करने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु एक प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन के आयोजन की योजना पर चर्चा की जाएगी।
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव, प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु, और प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्कर यादव सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाज के अधिक से अधिक सदस्यों और पदाधिकारियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने दी।





![An Example of Simplicity: MLA Anuj Sharma Continues [Activity] Even on the Fifth Day](https://newsxpress.co.in/wp-content/uploads/2026/06/30b8f256-a269-407c-b496-5c8541b45327-1.jpg)





