BREAKING

छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हाइवे पेट्रोलिंग में कार्यरत कर्मचारियों को दिये निर्देश

रायपुर; वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा हाइवे में दुर्घटनों की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश पर डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर एवं सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग वाहन में कार्यरत कर्मचारियों का बैठक लेकर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए। बैठक के दौरान हाइवे में कार्यरत कर्मचारियों को हाइवे में लगातार पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में वाहन खड़ी नही होने देने, खराब हालत में खड़ी वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाने एवं पार्किंग लाईट जलाने, रात्रि के दौरान सुगम दृश्य हेतु रेडियम को कपड़े से साफ करने, हाइवे के किनारे स्थित अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पम्प, पान ठेला एवं अन्य व्यवसायियों से लगातार संपर्क स्थापित कर आपातकाल के दौरान तत्काल सूचित करने हेतु बताया गया। इसी प्रकार हाइवे में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच से लगातार समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने निर्देश दिए ।


बता दे कि पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गो में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2017 में यातायात पुलिस रायपुर को 04 नग हाइवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किया गया है जो वर्ष 2017 से लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में खारून नदी पुल से महानदी पुल पारागांव तक लगभग 55 कि.मी. के दायरे को 01. खारुन नदी से पचपेड़ी नाका, 02.पचपेड़ी नाका से रिंग रोड 3 जंक्शन, 03. रिंग रोड 3 जंक्शन से ग्राम लखौली तक एवं 04. लखौली से महानदी पुल तक चार भागों में विभक्त कर संचालित किया जा रहा है।

जो हाइवे में लगातार पेट्रोलिंग कर सुगम व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा वर्ष 2025 में माह जनवरी से मई तक कुल 37 सड़क दुर्घटना में 45 घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई है। साथ ही हाइवें में लगातार 24X7 पेट्रोलिंग कर हाइवे में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाकर सुगम व्यवस्था बनाया जा रहा है। वर्ष 2025 में अब तक हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा लगभग 3450 वाहनों को नोपार्किंग से हटाया गया है तथा यातायात को बाधित कर मुख्य मार्ग में बैठे तथा विचरण करने वाले 1030 से अधिक मवेशियों को मार्ग से हटाकर सुगम यातायात व्यवस्था बनाया गया।

सभी प्रकार की विज्ञापन के लिए हमें इस नंबर 👉7415454656,पर संपर्क करें

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts