BREAKING

CG Crime

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार_Newsxpress

CG Crime News | शहर में कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 5 एवं 6 फरवरी 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लहराने की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक प्रकरण में 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रकरण क्रमांक 1 – थाना पण्डरी

विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, मोवा के कक्षा कक्ष के भीतर कुछ छात्र चाकू लहराते दिखाई दे रहे थे। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए थाना पण्डरी पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच में मुख्य आरोपी सुशांत प्रधान पिता सुशील प्रधान उम्र 19 वर्ष, निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सड्डू, कक्षा 12वीं का छात्र है को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद कर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही विधि के साथ संघर्षरत तीनों बालकों के विरुद्ध सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

प्रकरण क्रमांक 02 – थाना गुढ़ियारी

दिनांक 5.2.2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत भरत नगर, झंडा चौक, रामनगर के पास आरोपी बीरे साहू पिता लीलाराम साहू उम्र 28 वर्ष को अवैध रूप से चाकू रखकर लहराते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

प्रकरण क्रमांक 3 – थाना खमतराई

दिनांक 5.2.2026 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुई कि शेरे पंजाब होटल, रावांभाठा के सामने एक व्यक्ति धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी कृष्णा निषाद उर्फ मोटा पिता संतोष निषाद उम्र 26 वर्ष, निवासी गंगा नगर भनपुरी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 1 नग धारदार चाकू जप्त कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है।

Related Posts