Jamshedpur :- एनआईटी जमशेदपुर के खेल ग्राउंड में द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ आए जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा एवं सरायकेला के उपायुक्त अरवा राजकमल, पद्मश्री तीरंदाज दीपिका कुमारी, पूर्णिमा महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन मुंडा ने तीर से निशाना साध कर किया l
पद्मश्री दीपिका को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
वही कार्यक्रम में पद्मश्री दीपिका को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्बोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देशभर के 740 एकलव्य विद्यालयों में तीरंदाजी की शुरुआत की जाएगी। प्रतिभा को जंगलों और गांवों से ढूंढकर निकाला जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप धूप और गर्मी से घबराए बगैर कड़ी मेहनत करें।
जो पानी से नहाता है वह कपड़ा बदल सकता है, लेकिन जो पसीना से नहाता है वह इतिहास
अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करते हुए कहा कि जो पानी से नहाता है वह कपड़ा बदल सकता है, लेकिन जो पसीना से नहाता है वह इतिहास बदलता है। इसका उदाहरण दीपिका कुमारी जैसी खिलाड़ी हैं।