CG BIG HADSA : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली दो युवतियों और एक महिला को एक अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में तीनों लड़कियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों युवतियों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि फरार आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कार चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
वही रिश्तेदार के घर आई प्रिया साहू को क्या मालूम था कि आज वह अंतिम बार मॉर्निंग वॉक पर निकलेगी. अज्ञात कार चालक ने प्रिया के साथ उसकी रिश्तेदार रिया साहू और एक अन्य ललिता बंजारे को सुबह-सुबह ठोकर मारकर फरार हो गया. हादसे में प्रिया की मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता बंजारे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती हैं.
आपको बता दे की मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी. आज सुबह प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान अज्ञात कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेब में नजर आ रहा है कि कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी, वहीं रिया और ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. प्रिया की हादसे में जहां मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है.










