CG NEWS : Raipur | रायपुर नगर निगम सीट पर महिला आरक्षण के बाद महापौर पद के लिए भाजपा महिला मोर्चा रायपुर जिलाध्यक्ष और वर्तमान पार्षद सीमा संतोष साहू ने रायपुर सीट से महापौर पद के लिए सशक्त दावेदारी की है वे शुरू से हीनिगम क्षेत्र में सक्रिय सेविका के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी अग्रणी योगदान है एक ओर लगातार महापौर पद के लिए जहां महिलाएं दावेदारी कर रही हैं, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी से शहीद वीरनारायण वार्ड से वर्तमान में पार्षद सीमा संतोष साहू ने रायपुर नगर निगम सीट पर भाजपा से महापौर के लिए सशक्त दावेदार के रूप में सामने आ रही हैं, पार्षद साहू जहां दशकों से रायपुर शहर में सेवा के काम, रचनात्मक कार्य, जरूरतमंदों की सेवा के साथ ही साहू समाज की एक कर्मठ समाज सेविका के रूप में जानी जाती हैं तो वहीं रायपुर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी उनका काफी प्रभाव है, वे अपने सरल एवं सहज स्वभाव से लोगों के बीच गहरी पैंठ बनाए हुए हैं वर्तमान में शहीद वीरनारायण वार्ड से सीमा संतोष साहू भारतीय जनता पार्टी की भी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है तथा सीमा संतोष साहू का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी यदि महापौर पद हेतु उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है तो वे पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेंगे एवम विजय हासिल करेंगी